संवाददाता, जून 28 -- उत्तर प्रदेश के झांसी में बड़े भाई और दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गया किशोर नहाते वक्त पारीछा डैम डूब गया। शनिवार सुबह 5 बजे से पुलिस ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। झांसी से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है। करीब 14 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र की पारीछा कॉलोनी की रहने वाली रिंकू रायकवार (उम्र 14 वर्ष) पुत्र प्रदीप रायकवार के दोस्त का शुक्रवार को जन्मदिन था। वह अपने बड़े भाई दिव्यांश और दोस्त भारत, चेतन और रिंकू के साथ पारीछा डैम में पार्टी मनाने गए थे। देर शाम सभी लोग नहाने लगे। इसी बीच रिंकू गहरे में चला गया और डूब गया। यह देखकर सभी लोग चीख पड़े। यह भी पढ़ें- UP Rain: यूपी में मानसून फिर मेहरबान, इन 28 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट आनन-फानन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.