बरेली, मार्च 28 -- नगर निगम की टैक्स विभाग टीम ने गुरुवार को भी संपत्ति कर के बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। विभाग की चारों जोन की टीमों ने बकाया रकम भी वसूल की। करदाताओं ने भी ऑनलाइन और ऑफलाइन टैक्स जमा किया है। शहदाना स्थित भवन स्वामी अंजुम अली पर 4.38 लाख, गंगापुर में सुंदरादेवी पर 3.40 लाख और सुंदरादेवी रामगोपाल पर 2.38 लाख से अधिक का संपत्ति कर बकाया था। नोटिस देने के बाद भी बकाया रकम जमा नहीं हुई। गुरुवार की सुबह नगर निगम के राजस्व निरीक्षक तुषार श्रीवास्तव की टीम ने इन भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई कर दी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने कहा कि बड़े बकायेदारों के भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.