बलिया, दिसम्बर 18 -- नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। बिजली बिल राहत योजना के तहत सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र में बड़े बकाएदारों से अबतक 97 लाख रुपये की वसूली की जा चुकी है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार कुल 12 हजार 939 बड़े बकाएदारों पर विभाग का 31 करोड़ 93 लाख रुपये बिल का बकाया है। 17 दिसंबर तक इनमें से मात्र 2049 उपभोक्ताओं ने ही ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया है। यानी लगभग 76 प्रतिशत उपभोक्ता अभी भी बाहर हैं। बकाया वसूली को लेकर विभाग ने सख्ती भी शुरू कर दी है। अब तक 1,232 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। विभाग की ओर से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगातार कैंप लगाकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने की सुविधा दी जा रही है। ओटीएस योजना के तहत ब्याज में भारी छूट दी जा रही है। विद्युत उपखण्ड अधिकारी अजय सरोज के अनुसार, बिजली बिल राहत योजना ...