रांची, फरवरी 6 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची नगर निगम होल्डिंग समेत अन्य मद में बकाया रखने वाले बड़े बकाएदारों के विरूद्ध नगरपालिका अधिनियम के तहत अब कानूनी कार्रवाई शुरू करेगा। वहीं, होल्डिंग टैक्स के निर्धारण को लेकर वार्डवार शिविर लगाया जाएगा। शिविर के माध्यम से कर निर्धारण को लेकर आवेदन प्राप्त किया जाएगा। निगम सभागार में शुक्रवार को राजस्व शाखा की बैठक हुई। निगम के उप प्रशासक गौतम प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में सौ करोड़ के राजस्व लक्ष्य को हासिल करने को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। राजस्व संग्रह को और तेज करने को लेकर चर्चा हुई। उप प्रशासक ने मताहत अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी वार्ड में क्षेत्रफल की जांच व मापी मामले में अंतराल मूल्यांकन कार्य को पूरा करते हुए बकायादारों से कर वस...