नोएडा, मार्च 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। असम में मटक ऑटोनॉमस काउंसिल के नाम पर बड़े प्रोजेक्ट दिलवाने का झांसा देकर नोएडा की कंपनी के साथ 67 लाख रुपये की ठगी करने में मामले में छह नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज हुआ है। केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। इस मामले में विकास सेजवाल की शिकायत पर हसनैन खान नकवी, सना खान, लिंकन लिंगदोह, पार्था भारद्वाज और खर्गेश्वर भुयान और मृणाल सैकिया पर केस दर्ज हुआ है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में विकास सेजवाल ने बताया कि वर्ष 2022 में हसनैन नकवी नाम के व्यक्ति ने उनकी कंपनी फाउंडर पराग अग्रवाल से मुलाकात कर काउंसिल के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद वह कंपनी के निदेशक प्रवीण कुमार से बात कर रहे थे। इस दौरान हसनैन ने मीटिंग के लिए निदेशक प्रवीण को गुवाहाटी बुलाया। जहां प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.