समस्तीपुर, नवम्बर 4 -- उजियारपुर। अंगारघाट बूढ़ी गंडक नदी पुल पर से दो बच्चों के साथ एक महिला ने सोमवार को छलांग लगाने में मिली जानकारी के अनुसार छलांग लगाने वाली महिला किरण करीब 3 बजे अंगारघाट पुल के पास चाय नाश्ते की दुकान पर अपने तीन बच्चों को पहले नाश्ता करा दिया। इसके बाद सभी को लेकर पुल के ऊपर जाकर पहले सबसे बड़े पुत्र 10 वर्षीय सिद्धांत कुमार को नदी में धकेलने का प्रयास किया, लेकिन वह छलांग लगाने से इंकार कर वहां से भाग खड़ा हो गया। तब दूसरे पुत्र अभिराज को नदी में फेंक कर स्वयं भी पुत्री रीमा के साथ नदी में छलांग लगा दिया। शुक्र रहा की मौके पर मछली मार रहे नौका सवार मछुआरे ने तत्काल महिला व उसकी पुत्री रीमा को नदी से बाहर निकाल लिया। जबकि पुत्र अभिराज लापता हो गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को जानकारी दी। वहीं उजिय...