शाहजहांपुर, दिसम्बर 15 -- बड़े दिन के उपलक्ष्य में शाहजहांपुर के गोविंदगंज स्थित चर्च में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यीशु मसीह के जन्म से जुड़े प्रसंगों को बच्चों ने नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। चर्च परिसर में सजे मंच पर बच्चों ने यीशु मसीह के जन्म, त्याग और प्रेम के संदेश को जीवंत अभिनय के साथ दर्शाया। नाटक के माध्यम से भाईचारे, शांति और मानवता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईसाई समाज के लोग मौजूद रहे। बच्चों के अभिनय की सभी ने सराहना की। आयोजन के दौरान चर्च परिसर में विशेष सजावट की गई थी और प्रार्थना सभाओं का भी आयोजन हुआ। बड़े दिन के मौके पर चर्च में श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...