धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद, विशेष संवाददाता दिसंबर 2025 में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) ने 75.7 मिलियन टन (एमटी) कोयले का उत्पादन किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.6% की वृद्धि दर्शाती है। एसईसीएल का इसमें मजबूत योगदान रहा। हालांकि वित्त वर्ष 2026 (अप्रैल-दिसंबर 2025) के लिए संचयी उत्पादन पिछले वर्ष की तुलना में थोड़ा कम रहा और 529.2 एमटी पर पहुंच गया। चिंता की बात यह है कि उत्पादन में वृद्धि के बावजूद दिसंबर में कोयले की बिक्री (ऑफटेक) कम (5.2%) रही, जो संभावित मांग संबंधी चुनौतियों का संकेत है। मामले पर एक वरिष्ठ कोयला अधिकारी ने कहा कि बड़े-बड़े कोयला उपभोक्ता (खासकर पावर प्लांट) को कोल ब्लॉक मिल गए हैं। दूसरी ओर कॉमर्शियल माइनिंग के कारण भी बाजार में सहजता से कोयला उपलब्ध है। ऐसे में कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनियों की चिंता बढ़ने वाली है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.