मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। नगर के नारघाट स्थित एक वाटिका में रविवार को रक्तदाता समागम का आयोजन किया गया। इसदौरान 11 जनवरी को शहर के ऐतिहासिक घंटाघर परिसर में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदान करने और जनपद में ब्लड की मांग और सप्लाई के बीच बढ़ते अंतर को कम करने का भी संकल्प लिया गया। विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष कृष्णानन्द हैहयवंशी,उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल,सचिव अभिषेक साहू, प्रभुनारायण द्विवेदी, निशांत गुप्ता,विभुम गुप्ता,निहाल दुबे,अक्षत गुप्ता आदि ने संबोधित किया।इसदौरान उपाध्यक्ष आशुतोष हैहयवंशी,हर्षित वर्मा,विनय कुमार,मोहित कसेरा,आदित्य बरनवाल,शशांक गुप्ता, दीपक सिंह,कृष्णकांत मिश्र,सुनील द्विवेदी,जगन्नाथ,महेश गुप्ता रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.