पीलीभीत, जून 6 -- माधोटांडा, संवाददाता। पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों ही शव गांव पहुंचे तो सन्नाटा पसर गया। हर किसी की आंखें नम थी। माता-पिता को उसकी बड़ी बेटी ने मुखाग्नि दी। यह देख कर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। इधर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम को संवेदनशील बताते हुए सुबह ही पहुंच कर अंतिम संस्कार के लिए समुचित प्रबंध कराया और घटनास्थल का मुआयना कर परिजनों से बातचीत कर ढांढ़स बंधाया। थाना क्षेत्र के गांव सेल्हा में शौचालय के टैंक की गैस दम घुटने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसमें ससुर और उसकी पुत्री तथा दामाद की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन लोगों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा था। सूचना पुलिस ने तीनों लोगों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। गुरुवार की दोपहर बाद जब तीनों के शव गांव पहुंचे तो सन्नाटा पसर गया। डीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.