शामली, फरवरी 3 -- गांव भभीसा कनियान मार्ग पर अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे लगे करीब 13 बिजली पोलों से तार चुरा लिए, जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों को अब अंधेरे और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जबकि विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के संबंध में विद्युत विभाग ने पुलिस को मामले की तहरीर देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के गांव भभीसा कनियान मार्ग पर बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों के घरों ने हाईटेंशन लाइन धावा बोलते हुए 13 खभों की लाइन को चलते करंट में चोरी कर लिया। रात के समय आपूर्ति ठप हो जाने के बाद लाइन से जुड़े आसपास के गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी आशीष श्रीवास्तव अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति ...