बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- बड़ी पहाड़ी से अस्पताल चौक तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान फोटो: बुलडोजर: बिहारशरीफ के बड़ी पहाड़ी मोड़ पर बुधवार को अवैध निर्माण पर चलता नगर निगम का बुलडोजर। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए नगर निगम ने बुधवार को बड़ी पहाड़ी मोड़ से अस्पताल चौक तक अभियान चलाया। लगातार चेतावनी और माइकिंग के बावजूद जब अतिक्रमणकारियों ने जगह खाली नहीं की, तो निगम की टीम को सख्ती दिखानी पड़ी। इस दौरान मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों से 13500 रुपये का जुर्माना वसूला गया और उन्हें दोबारा कब्जा न करने की सख्त हिदायत दी गई। नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर की व्यवस्था सुधारना और जनता को बेहतर सुविधाएं देना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.