अमरोहा, जनवरी 11 -- द आर्यंस क्रिकेट अकादमी में चल रही जसवंत सिंह (साहब) अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार का मैच द आर्यंस क्रिकेट अकादमी और सीसीएस क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद के बीच में खेला गया। सीसीएस क्रिकेट अकादमी मुरादाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने 21 ओवर में 52 रन बनाए। हसन शेख ने 13 रन और लव ने 12 रन का योगदान दिया। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी की ओर से अभय प्रताप 3 और मोहम्मद सारिक व उजैफ सिद्दीकी ने दो-दो विकेट लिए। द आर्यंस क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट से मैच में जीत दर्ज की।अलहदा ने 18 और अभिषेक ने 24 रन बनाए। सीसीएस अकादमी मुरादाबाद की ओर से शोएब खान ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ-द-मैच अमरोहा के कन्वीनर अमन लिट द्वारा द आर्यंस क्रिकेट अकादमी के अभय प्रताप को दिया गया जबकि पंकज चौधरी द्वारा मैच आफ-द-फाइटर का पुरस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.