कुशीनगर, मार्च 17 -- दाहूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र फोरलेन स्थित लतवाचट्टी के समीप बड़ी गंडक नहर में रविवार के सुबह एक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई। मृतका के पिता ने रविवार के सुबह तीन युवकों पर बेटी को भगाने का आरोप लगाकर तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। दोपहर में युवती का शव मिलने पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शव मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र एक गांव निवासिनी युवती के पिता ने बताया कि बेटी इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। शनिवार के सुबह घर से खेत में गई थी। वहीं से गांव के तीन लड़के बाइक से कुशीनगर लेकर चले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.