कुशीनगर, मार्च 18 -- कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र फोरलेन स्थित लतवाचट्टी के समीप बड़ी गंडक नहर में एक दिन पूर्व मिली एक युवती की लाश मिलने के मामले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत की वजह नहर के पानी में दम घुटने के कारण बताया गया है। मृतका के पिता ने उसी दिन तीन युवकों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाकर तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तमकुहीराज थाना क्षेत्र एक गांव निवासिनी युवती के पिता ने बताया कि बेटी इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। शनिवार के सुबह घर से खेत में गई थी। वहीं से गांव के तीन लड़के बाइक से कुशीनगर लेकर चले गए। उसकी बेटी को होटल में छोड़कर वह लड़के तमकुहीराज आ गये। फोरलेन स्थित एक पेट्रोल पंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.