नई दिल्ली, फरवरी 20 -- भारत के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेस यानी AI के क्षेत्र में एक बड़ी खबर आई है। OpenAI ने ऐलान किया है कि वह 2026 में मुंबई और बेंगलुरु में अपने नए ऑफिस खोलेगा। यह घोषणा दिल्ली में हुए India AI Impact Summit 2026 के दौरान की गई। इसी मंच पर कंपनी ने 'OpenAI for India' नाम से शुरू की गई एक नई पहल की भी जानकारी दी। फिलहाल भारत में OpenAI के ऑपरेशंस नई दिल्ली से संभाले जाते हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि भारत उसके लिए बहुत बड़ा और बड़ा मार्केट बन चुका है। हर हफ्ते 10 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में मुंबई और बेंगलुरु में ऑफिस खोलने से कंपनी को अलग-अलग शहरों में मौजूद स्टार्टअप, बड़ी कंपनियों, डेवलपर्स और कॉलेजेस के साथ सीधे काम करने में आसानी होगी। यह भी पढ़ें- सरकार का डिजिटल वार:...