रामपुर, अक्टूबर 8 -- नीरज चौधरी मुरादाबाद। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पार्टी के फायर ब्रांड नेता आजम खां से मिलने आज रामपुर पहुंच रहे हैं। इस मुलाकात से पहले राजनीतिक गलियारों में यह सवाल गूंज रहा है कि क्या सपा प्रमुख आजम के गिले-शिकवे दूर पर पाएंगे? जेल से बाहर आने के बाद जिस तरह से आजम खां बयानबाजी कर रहे हैं, उससे तो यही लगता है कि हाथ तो मिलेंगे लेकिन अभी दिलों के मिलने की गारंटी नहीं है। सपा के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे और अपने तीखे बयानों से विरोधी दलों को असहज करने वाले आजम खां जेल से बाहर आने के बाद सपा प्रमुख को बहुत कुछ सोचने-समझने पर मजबूर कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव को बड़ा आदमी तो अपने को छोटा बताने वाले आजम खां शायद संदेश दे रहे हैं कि वह इस मुलाकात के लिए कोई खास उत्साहित नहीं हैं। आजम खां अपने पत्ते आसानी से नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.