घाटशिला, मार्च 20 -- पोटका। प्रखंड के नव जागरण समिति,बड़ा भुमरी के द्वारा जय राधा गोबिंद नवकुंज(रास) हरिनाम संकीर्तन गुरुवार से शुरू हुआ। संकीर्तन के पूर्व 700 से अधिक महिलाओं ने भव्य कलशयात्रा निकाली जो गांव के नूतन तालाब से माथे पर कलश ढोकर संकीर्तन धाम में पहुंची एवं कलश स्थापित किया। कलश स्थापना उपरांत नौ संकीर्तन धाम में एक स्वर से राधे राधे की गूंज संकीर्तन संप्रदाय द्वारा शुरू किया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के सुपुत्र बबलू सोरेन उपस्थित थे। मौके पर उन्होंने कहा कि हरिनाम से कष्ट का निवारण होता है। सुख शांति व समृद्धि आती है। धार्मिक आयोजन की चर्चा पुरे प्रखंड सहित ओडिशा व पश्चिम बंगाल में भी हो रहा है। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मंडल समाज के पदाधिकारी सनत मंडल,पोल्टू मंडल,सती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.