नई दिल्ली, फरवरी 25 -- Samsung Smartphone Price Hike: अगर आप Samsung का नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है। Samsung ने भारत में अपनी Galaxy A और Galaxy F सीरीज के कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। नई कीमतें आज 25 फरवरी 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने Galaxy A56, Galaxy A36 और Galaxy F17 5G के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। सैमसंग ने हालांकि आधिकारिक तौर फोन की कीमत बढ़ने की वजह नहीं बताई है लेकिन कीमत बढ़ने की वजह डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और सप्लाई चेन है। जानें किस वैरिएंट की कितने रुपए बढ़ी कीमतें: Samsung OFFICIALLY increases prices of multiple Galaxy A & F series phones in India 🇮🇳Effective: 25 Feb 2026New Official Prices:...