कोडरमा, मई 1 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को स्टेशन रोड में बड़ा जैन मंदिर के नवनिर्माण गुंबज पर ध्वजारोहण जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सह मंदिर निर्माण के संयोजक सुशील शशि छावड़ा परिवार के द्वारा किया गया। मंदिर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ तीर्थंकर की पूजन विधि विधान से भक्तजनों ने किया। समाजसेवी सुशील छाबड़ा ने कहा कि जैन समाज का निर्माणाधीन आधुनिक मंदिर बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर समाज के उप मंत्री राज छाबड़ा, पदम सेठी, जयकुमार सेठी, विवेक छाबड़ा, प्रवीण पाटनी, अमित सेठी, टुन्नू अजमेरा, पीयूष कासलीवाल, कैलाश गंगवाल आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.