चाईबासा, अप्रैल 27 -- गुवा, संवाददाता। गुवा अयस्क खदान क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से जलमीनार स्थापना का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जीओएम के मुख्य महाप्रबंधक कमल भास्कर के निर्देशन में तथा उप महाप्रबंधक अनिल कुमार की देखरेख में शुक्रवार से बड़ा जामकुंडिया गांव में डीप बोरिंग के माध्यम से जलमीनार परियोजना की शुरुआत की गई। यह कार्य गुवा खदानों के कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट प्रावधान के अनुसार गुवा अयस्क खदानों से जुड़े पांच चयनित सीएसआर गांवों जिसमें बड़ा जामकुंडिया, छोटा जामकुंडिया, दुइया, गंगदा और घाटकुरी में कुल पांच जलमीनारों की स्थापना की योजना बनाई गई है। इन जलमीनारों के माध्यम से ग्रामीणों को सुरक्षित और निरंतर पेयजल आपूर्ति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.