वाराणसी, दिसम्बर 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में मंगलवार को वृहद वार्षिक शृंगार का आयोजन किया गया। इस दौरान विघ्नहर्ता की महाआरती और गणेश सहस्रनाम पूजन भी किया गया। मंदिर के पुजारी पं. सुभाष तिवारी और पं. राजेश तिवारी ने बताया कि भोर में बाबा को पंचामृत स्नान कराया गया। उसके पश्चात सिन्दूर एवं देसी घी का लेपन कर नया कम्बल, शाल, दुपट्टा, फूल-मालाओं से शृंगार किया गया। माता रिद्धि-सिद्धि को नयी साड़ी पहनाई गई। सुबह नौ बजे पं. प्रदीप तिवारी द्वारा दूर्वा, धान का लावा एवं देसी घी के लड्‌डुओं से बाबा का गणेश सहस्रनाम पूजन किया गया। सुबह 11 बजे बाबा का भोग आरती के बाद नई रजाई, ऊनी कम्बल, दुप‌ट्टा, माला-फूलों द्वारा भव्य शृंगार हुआ। बाबा का दर्शन सायंकाल 4 बजे से 12 बजे तक हुआ। शृंगार के बाद मन्दिर परिसर में बन...