हजारीबाग, मार्च 25 -- इचाक प्रतिनिधि दिलदार नवयुवक संघ परासी में रामनवमी को लेकर बैठक किया गया। इसमें पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के आदर्शो का अनुकरण करते हुए रामनवमी पर्व मनाने पर सहमति बनी। एक स्वर में लोगों ने अनुशासनात्मक और नशामुक्त झांकी निकालने का शपथ ली। रामनवमी झांकी निकालने को लेकर सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष निशित नारायण सिंह, मुख्य संरक्षक भैरव नारायण सिंह, गौतम नारायण सिंह, शंभू ठाकुर, छोटन यादव, किशोरी राम, उपाध्यक्ष करण कुमार, अशोक राम, पप्पू पाण्डे, सचिव बबलू राम, उप सचिव कामेश्वर कुमार, कोषाध्यक्ष संदीप वैद, अमन कुमार, महामंत्री प्रकाश राम, जुलुश संचालक गोपाल पाण्डे, नारायण प्रजापति, गजेंद्र प्रजापति, संजय साव को बनाया गया। मौके पर नवयुवक दिलदार संघ परासी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दु...