चाईबासा, सितम्बर 15 -- गुवा । नोवामुंड़ी प्रखंड अंतर्गत बड़ाजामदा क्षेत्र के जी लाल गली जीप स्टैंड रोड में पीसीसी सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बड़ाजामदा वासियों ने इस संबंध में बड़ाजामदा पंचायत की मुखिया प्यारवती देवगम को मांग पत्र सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। कई बार लोग इस रास्ते से गुजरते समय गिरकर घायल भी हो चुके हैं। लोगों ने बताया कि जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को भी कई बार लिखित आवेदन दिया गया है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। अब ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि अगर शीघ्र ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो सभी बड़ाजामदा वासी आंदोलन के लिए मज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.