चाईबासा, फरवरी 1 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बाई साईं बस्ती में गुरुवार रात मकान की छत पर सो रहे रवि सांडिल उर्फ चंडी (25 वर्ष) की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर बड़ाजामदा पुलिस शुक्रवार देर शाम को मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर थाना ले गई। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त खून से सना पत्थर और चाकू जब्त किया है। मृतक के पिता दुला सांडिल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को पुलिस ने बिंदु जोजो सामंत को गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मृतक के पिता दुला सांडिल ने बताया कि गुरुवार को किसी बात को लेकर उनके बेटे रवि सांडिल और दोस्त बिंदु जोजो के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौर...