मेरठ, फरवरी 8 -- परीक्षितगढ़। ग्राम अमीनाबाद बड़ागांव में वोट कटवाने की सूचना पर हंगामा हो गया। बाद में बीएलओ द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। ग्राम प्रधान पति जावेद ने बताया कि एक बीएलए ने दो सौ फार्म सात लेकर उन पर फर्जी हस्ताक्षर कर गांव के कुछ लोगों को मृतक दिखा दिया वहीं, कुछ युवकों को बाहर रहना दिखाकर वोट कटवाने की बात की। शनिवार सुबह इसका पता जब ग्रामीणों को चला तो हंगामा हो गया। प्रधान पति जावेद के नेतृत्व में कई लोग बीएलओ सविता और जाफर अली के सामने विरोध किया। दोनों ने जांच के बाद सही कार्य करने का ग्रामीणो को आश्वासन दिया। बीएलओ सविता सिंह ने बताया कि बीएलए ने जो फार्म दिये उन पर सभी हस्ताक्षर फर्जी किए हुए थे। ऐसे सभी फार्मों को निरस्त कर दिया गया है। इस मौके पर मन्नवर, नौशाद सैफी, अब्बास, भूरे, मुन्ने, यामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.