झांसी, फरवरी 7 -- झांसी, संवाददाता बड़ागांव थाना क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। झांसी-कानपुर एनएच पर डायमंड सीमेंट फैक्ट्ररी के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बड़ागांव के गांव लिधौरा निवासी ब़ृजेंद्र राजपूत (52) खेती-किसानी करते थे। बीती देर रात वह बाजार से सामान लेने जा रहे थे। जैसे ही बाइक लेकर हाइवे पर सीमेंट फैक्ट्ररी के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रहा ट्रक टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे उड् गए। वहीं ब़ृजेंद्र ट्रक की चपेट में आ गए। जिसस उनकी मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.