बागपत, जनवरी 29 -- खेकड़ा। सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में हिन्दू जागरण एवं सामाजिक एकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन 30 जनवरी को बडागांव में होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन सनातन संस्कृति, सनातन धर्म तथा सामाजिक एकता को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन के माध्यम से समाज में जागरूकता बढ़ाने और एकजुटता का संदेश दिया जाएगा। आयोजक दिनभर तैयारी में जुटे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...