वाराणसी, जनवरी 15 -- बड़ागांव/ चौबेपुर (वाराणसी)। बड़ागांव के रतनपुर स्थित प्रचीन शिव मंदिर पर गुरुवार शाम पुलिस ने छापेमारी कर चार जुआरियों को ताश की गड्डी और 10 हजार रुपये के साथ पकड़ा। बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आरोपी रतनपुर निवासी सुरेश कन्नौजिया, जनम पटेल, धर्मेंद्र सिंह, खटौरा निवासी अमित कुमार है। उधर, चौबेपुर पुलिस ने धौरहरा गांव निवासी सुराहु यादव की दुकान के पास से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव निवासी गुलाब सोनकर, संतोष कुमार, रामदुलार यादव और राजेश कुमार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...