लखीसराय, जनवरी 22 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति डेजी कुमारी ने की, जबकि उपसभापति गौरव कुमार और नगर कार्यपालक पदाधिकारी सह वरीय उपसमाहर्ता रवि कुमार उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की संपुष्टि से हुई, जिस पर उपसभापति ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पूर्व बैठक की प्रोसीडिंग तय समय पर पार्षदों को उपलब्ध नहीं कराई गई। इसे जनप्रतिनिधियों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर विषय बताया गया। इस पर नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अब बैठक के सात कार्यदिवसों के भीतर प्रोसीडिंग उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों, वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर विचार आमंत्रण और पारदर्शिता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। उपसभापति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.