सीवान, फरवरी 14 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड के राम जानकी मठ परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पर मुख्यवक्ता चंदन कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज की मजबूती की नींव परिवार से पड़ती है। बच्चों को चरित्रवान और गुणवान बनाने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें भगवतगीता का अध्ययन कराना चाहिए। घर-घर धर्म का ज्ञान पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब परिवार व्यवस्थित रहेगा, तभी गांव, समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। सम्मेलन में खंड संयोजक बाबूलाल प्रसाद ने संघ के शताब्दी वर्ष के पांच परिवर्तनकारी विषयों कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, समरसता, स्वदेशी और पर्यावरण पर प्रकाश डाला। इनके माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव का आह्वान किया। वहीं महंत भगवान दास और श्याम गोविंद प्रभु...