सीवान, फरवरी 18 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। नहर पंचायत को साफ सुथरा बनाकर रखने वाले रखने वाले सफाई कर्मियों को समय से मानदेय नहीं मिलने पर सफाई कार्यों को ठप कर दिया गया है। सफाईकर्मियों का आरोप है कि पहले सात हजार रुपये मानदेय मिलता था लेकिन उसको घटाकर 6 हजार रुपए कर दिया गया। उसके बाद भी हम सफाई कर्मों कार्य को करते रहे, लेकिन कई महीने से मानदेय नहीं मिलने से भुखमरी के कगार पर हैं। सफाई कर्मियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जब तक मानदेय नहीं मिलता है, तबतक हालमोग सफाई कार्य को बहिष्कार करेंगे। इधर नगर पंचायत से सफाई कर्मियों को मानदेय नहीं देकर उसका शोषण किया जा रहा है। विभाग का चक्कर लगाना पड़ता है। इस संबंध में ईओ प्रेमशीला ने बताया कि सफाई कर्मियों के आरोप बेबुनियाद हैं। कहा कि सफाई कर्मियों को समय से मानदेय बैंक भेज दिया जाता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.