सीवान, जनवरी 6 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में एक अभियान के तहत अलग अलग गांवो में छापेमारी कर शराब के साथ कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने कोइरीगवा गांव में छापेमारी कर 37 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराब कारोबारी बलि चौधरी का पुत्र प्रभु चौधरी बताया गया है। वहीं, पुलिस उसी गांव के छापेमारी करते हुए 40 लीटर महुआ शराब के साथ ठग पासी के पुत्र सुनील चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही पुलिस की टीम ने उसी गांव में शराब पीने के मामले में एक शराबी को नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शराबी रामेश्वर पासी के पुत्र भोला पासी बताया जाता है। इधर थाना क्षेत्र के इनायत छपरा गांव में छापेमारी कर एससीएसटी के मामले में जोगिंद्र भगत के पुत्र अभय कुमार को गि...