सीवान, फरवरी 21 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित थाना चौक सहित आसपास के प्रमुख चौराहों पर जाम की समस्या स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बनती जा रही है। सड़क के दोनों किनारों पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी उठाने की प्रवृत्ति के कारण रोजाना यातायात बाधित हो रहा है।थाना चौक, जामो चौक, तरवारा मोड़, सीएचसी के सामने तथा गोपालगंज मोड़ पर ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़क किनारे वाहन खड़ा करने से सुबह-शाम लंबा जाम लग रहा है। बाजार आने वाले ग्राहकों, स्कूली बच्चों और आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण दुकानदारों की बिक्री पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।दुकानदारों का कहना है कि ईद पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं, लेकिन जाम के कारण रोजा रखकर घंटों फंसी रहती हैं या बिना खरीदा...