सीवान, दिसम्बर 5 -- बड़हरिया में लग रहे जाम व सड़क पर हुए अतिक्रमण को लेकर स्थानीय प्रशासन का बुलडोजर गुरुवार को चला। इस दौरान थाना चौक से होकर ब्लॉक मोड़, जामो चौक समेत अन्य चौक चौराहे पर प्रशासन का बुलडोजर चला। सड़क की अतिक्रमण की गई जमीन पर लगे हुए अतिक्रमण को हटवाया गया। बड़हरिया सीवान मुख्यमार्ग के सब्जी मंडी में जब बुलडोजर चला तो बजार के कुछ दुकानदारों ने प्रशासन से मापी करने की मांग करने लगे। दुकानदारों का कहना था को प्रशासन पहले मापी कराकर उस जगह चिह्नित कर तब करवाई करे। लेकिन प्रशासन अपना काम करता रहा।प्रशासन को प्रचार प्रसार के बाद मुख्यालय के कई दुकानदारों ने खुद को अतिक्रमण हटा रखी थी। एक दिन पहले से तरवारा रोड, बड़हरिया थाना चौक, पुरानी बाजार मेन बाजार सहित अन्य चौक चौराहे पर लगे अतिक्रमण को खुद को हटा रखा था।हालांकि अतिक्रमण...