आरा, फरवरी 24 -- -ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर 48 घंटे में लिखित जवाब देने का निर्देश बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ड्यूटी से अनुपस्थित पाये जाने के मामले में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने तीन चिकित्सकों से स्पष्टीकरण किया है। जारी पत्र में बिना पूर्व सूचना के कार्य से अनुपस्थित रहने को गंभीर लापरवाही मानते हुए 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की ओर से 24 फरवरी को जारी स्पष्टीकरण पत्र के अनुसार संबंधित चिकित्सक निर्धारित ड्यूटी के समय अस्पताल में उपस्थित नहीं थे। पत्र में उल्लेख है कि दूरभाष पर संपर्क करने पर भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं आदेश की अवहेलना मानी गई है। जिन चिकित्सकों से जवाब मांगा गया है, उनमें डॉ. गौरव कश्य...