आरा, जून 27 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड के बखोरापुर स्थित बुनियादी विद्यालय प्रांगण में आगामी 29 जून को किसान सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के किसानों में काफी उत्साह है। समारोह का उद्देश्य किसानों को उनकी भूमिका, संघर्ष और योगदान के लिए सम्मानित करना है। आयोजक बखोरापुर के उद्योगपति अजय सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम केवल समारोह नहीं, बल्कि जन संवाद भी होगा। इसमें किसानों की समस्याएं, उनके समाधान और खेती के नये तकनीकी उपायों पर खुलकर चर्चा की जाएगी। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा। विशेषज्ञों और अधिकारियों द्वारा कृषि संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसानों को प्रेरित करने के लिए संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.