आरा, फरवरी 22 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा गांव के लाल ऋषिकेश पाठक उर्फ रोशन पाठक ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की न्यायिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर न्यायिक अधिकारी बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे इलाके में गर्व का माहौल है। रोशन पाठक के पिता हरि पाठक सिविल कोर्ट आरा से 31 जनवरी 2025 को पेशकार पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। बड़े भाई विकास कुमार पाठक एक निजी कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। माता निर्मला पाठक ने बेटे की पढ़ाई के दौरान हर कदम पर नैतिक संबल और प्रोत्साहन दिया। रोशन की प्रारंभिक शिक्षा आरा से हुई। इसके बाद उन्होंने विधि क्षेत्र में कॅरियर बनाने का निर्णय लिया और उत्तरांचल विश्वविद्यालय में एलएलबी में नामांकन कराया। वर्ष 2023 में उन्होंने अपने बैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते...