आरा, जनवरी 3 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी किल्लत और कालाबाजारी से किसान काफी परेशान है। इसे ले अधिवक्ता सह पूर्व सरपंच शत्रुध्न सिंह ने डीएम को आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उल्लेख किया है कि बखोरापुर और बड़हरा के किसानों को यूरिया खाद 500 से 600 रुपये प्रति बोरी तक बेची जा रही है, जबकि सरकार की ओर से निर्धारित एमआरपी इससे कहीं कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब किसान एमआरपी के अनुसार या परिवहन खर्च जोड़कर भुगतान की बात करते हैं तो दुकानदार यह कहकर खाद देने से मना कर देते हैं कि स्टॉक उपलब्ध नहीं है। डीएम से मांग की कि क्षेत्र में यूरिया खाद की नियमित आपूर्ति करायी जाए और दुकानों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.