औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद सदर प्रखंड के बड़वां पैक्स अध्यक्ष पद पर राजीव रंजन कुमार सिंह ने जीत हासिल की है। शुक्रवार की देर रात औरंगाबाद में गिनती के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। राजीव रंजन कुमार सिंह ने दूसरी बार इस पद पर जीत हासिल की है। इससे पहले भी वे पैक्स अध्यक्ष थे। बड़वां पैक्स के चुनाव के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। कुल 2080 मत डाले गए थे, जिसमें गिनती के क्रम में 197 मतों को रद्द कर दिया गया। विजेता राजीव रंजन कुमार सिंह को 939 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर रही मीना देवी को 536 और महेंद्र मेहता को 408 मत मिले। 403 मतों के अंतर से राजीव रंजन कुमार सिंह ने जीत हासिल की। औरंगाबाद सदर प्रखंड के निर्वाची पदाधिकारी रमन कुमार सिन्हा ने मतदान और मतगणना की प्रक्रिया को संपन्न कराया गया। देर रात मतगणना की प्रक्रिया संपन्...