जमशेदपुर, जुलाई 18 -- जमशेदपुर, हिन्दुस्तान टीम बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 1 बजे की पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के बांसतला स्टेशन की घटना की है। पूर्वी सिंहभूम के चाकुलिया से सटे इस स्टेशन के पास देर रात हाथियों का दल गुज रहा था। साल के जंगल स्थित इस लाइन के किनारे से हाथियों का दल अक्सर गुजरता रहता है। हादसे के पास रेलवे और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कुछ दिन पहले ही सारंडा जंगल में आईईडी विस्फोट से तीन हाथियों की जान गई थी। ईचागढ़ में दो हाथियों की मौत हुई थी। सारंडा में दो हाथी और घायल हैं, जिनकी तलाश चल रही है। यहां नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के लिए जंगल के आसपास बम बिछा रखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.