जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- ओडिशा के बड़बिल सेरेंडा क्षेत्र में शुक्रवार को हाइवा की चपेट में आने से टाटा स्टील के कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार को पहले टक्कर मारी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद हाइवा का पिछला चक्का कर्मचारी के ऊपर से गुजर गया। सिर और हाथ चक्का के नीचे कुचल जाने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान टाटा स्टील के एक कर्मचारी के रूप में की गई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इस्थानीय लोगों ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की अनियमित आवाजाही को लेकर नाराजगी जाहिर की है। कई लोगों ने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सख्त करने और हाईवा के संचालन पर निगरानी ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.