बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- नालंदा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़गांव सूर्य तालाब में शुक्रवार की शाम डूबने से बच्चे की मौत हो गयी। मृतक बड़गांव निवासी विनोद कुमार का छह वर्षीय पुत्र आयुष कुमार है। वह नर्सर का छात्र था। परिजनों ने बताया कि स्कूल में छुट्टी होने के बाद खेलने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान तालाब के पास पैर धोने गया और फिसलकर गहरे पानी में चला गया। अन्य बच्चों ने शोर मचाया तो उसे बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए बिहारशरीफ ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष निशी कुमार ने बताया कि परिजनों ने सूचना नहीं दी है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...