फरीदाबाद, फरवरी 12 -- फरीदाबाद,कार्यालय संवाददाता। बड़खल झील के पास से पुलिस ने एक युवक के शव को संदिग्ध परिस्थिति में बरामद किया है। उसकी पहचान नूंह निवासी रिजवान के रूप में हुई है। उसका शव झील के नजदीक स्थित मछली पालन केंद्र में लगे लोहे से बंधे फंदे से लटका था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस विभिन्न पहलूओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय मृतक रिजवान मूलरूप से नूंह का रहने वाला था। वह बड़खल गांव में अपने नाना के घर रहता था और कार मैकेनिक का काम करता था। मंगलवार शाम को वह किसी के शादी में जाने की बात कहते हुए वह घर से निकला था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। सभी उसे खोज रहे थे। बुधवार सुबह सैर पर निकले लोगों ने मछली पालन केंद्र में लगे लोहे के पटरी में बंधे फंदे से एक युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.