फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ऐतिहासिक गांव बड़खल में शिलान्यास के चार महीने बाद भी सड़कों और गलियों का निर्माण कार्य काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीण टूटी सड़कों और गंदगी से परेशान हैं। लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला रहा है। गौरतलब है कि बड़खल गांव की सड़कों और गलियों के निर्माण का शिलान्यास चार अगस्त को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने किया था। मेयर प्रवीण जोशी और विधायक धनेश अदलक्खा भी मौजूद थे। उस समय ग्रामीणों से वादा किया गया था कि काम जल्द शुरू होगा। लेकिन आज चार महीने बीतने के बाद भी हालात नहीं बदले। टूटी सड़कें, उफनती नालियां और गंदगी रोजमर्रा की समस्या बन चुकी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नेताओं ने आश्वासन दे दिए, लेकिन अब तक न ठेकेदार आया और न मशीन लगी। ग्रामीणों की श...