उत्तरकाशी, दिसम्बर 13 -- नगर पालिका बड़कोट क्षेत्र में जगह-जगह पेयजल लाइनों के लीकेज होने के कारण कई स्थानों पर नगरवासियों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासी इन लीकेज लाइनों को शीघ्र ठीक करने की मांग कर रहे हैं, जिससे नगर क्षेत्र के सभी घरों तक पेयजल की आपूर्ति सुचारू हो सके। शनिवार को जय हो ग्रुप के सदस्यों में ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, रणवीर रावत, मोहित अग्रवाल, प्रदीप जैन, अंकित, अजय रावत, महिताब, दीनानाथ, मस्तु, प्रवेश आदि ने उत्तराखंड जल संस्थान से नगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि लाइनों में लीकेज के चलते जहां एक ओर पानी की भारी बर्बादी हो रही है। वहीं दूसरी ओर वार्डों में कई घरों तक पर्याप्त जल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। नगर पालिका परिषद बड़कोट में लगभग 35 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.