देहरादून, जनवरी 14 -- बड़कोट। अपर यमुना वन प्रभाग के अंतर्गत बड़कोट क्षेत्र में भालूओं की चहलकदमी और मंगलवार को एक महिला पर भालू के हमले के बाद वन विभाग की टीमें वन्य जीवों से लोगों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में सक्रिय हो गयी हैं। आवासीय क्षेत्रों में भालू की आवाजाही से क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त है वन्य जीव और जन सुरक्षा दृष्टिगत अपर यमुना वन प्रभाग स्तर से टीम गठित कर क्षेत्र में स्वर संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है तथा क्षेत्र में गहन गस्त की जा रही है। आवासीय क्षेत्रों में पथ संचलन कर लोगों के साथ सहायता के लिए कार्य किया जा रहा है। क्यूआरटी और गठित टीमें के साथ उप प्रभागीय वनाधिकारी बड़कोट भी फील्ड़ में वन कर्मियों के साथ उक्त कार्यों को देख रहें है ताकि जंगली जानवरों द्वारा लोगों को किसी तरह से कोई नुकसान न हो। ...