आरा, फरवरी 11 -- -बाहर से कुंडी लगा चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम सहार,संवाद सूत्र। भोजपुर के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में एक व्यक्ति के घर चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के जेवरात और नगदी की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार बड़की खड़ाव गांव निवासी सुरेश चन्द्रवंशी मंगलवार की रात तबीयत खराब होने पर इलाज के लिए नारायणपुर स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती हो गए थे। इसी दौरान उनके घर पर बहू और बेटी एक कमरे में अंदर से बंद कर सो रही थीं। रात्रि के समय अज्ञात चोरों ने घर में प्रवेश कर महिलाओं के कमरे की कुंडी बाहर से लगा दी और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब घर के लोग जागे तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद सुरेश चन्द्रवंशी ने सहार थ...