सासाराम, फरवरी 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक वशिष्ठ सिंह ने करगहर प्रखंड अंतर्गत खड़ारी के पटेल चौक के पास सरकारी स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग की। सदन में अपनी बात रखते हुए विधायक ने कहा कि खड़ारी बाजार आसपास के सात-आठ पंचायतों का प्रमुख बाजार है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। यही नहीं इसी क्षेत्र में जिले की सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज तथा प्लस टू विद्यालय भी स्थित है। जहां सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...