रामगढ़, जनवरी 19 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा में रविवार की रात मां रक्षा काली की पूजा धूमधाम से की गई। पंडित इंदरजीत पांडेय, पुजारी अर्जुन शर्मा, प्रभाकर ओझा, रामप्रकाश शर्मा ने मां रक्षा काली की पूजा अर्चना कराया। इसके बाद 801 बकरों की बलि दी गई। सोमवार को सुबह से ही मां रक्षा काली की पूजा अर्चना करने वाले भक्त श्रत्रालुओं का तांता लगा रहा। इस अवसर पर पूजा समिति ने भव्य और आकर्षक पंडाल बनाया। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बड़काचुंबा सहित आसपास के दर्जनों गांव के लोग शामिल हुए। बताते हैं वर्ष 1935 में गांव में महामारी फैली थी। जिससे बचाव के लिए ग्रामीणों ने माघ अमावस्या पर मां काली की पूजा-अर्चना शुरू की थी। तब से हर वर्ष माघ अमावस्या में मां काली की पूजा की जाती है। पूजा को सफल बनाने में प्रभात ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.